दुनियाभर में PSL की फिर हुई फजीहत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बोले- तकिया और कंबल लाकर…

PSL: पाकिस्तान में इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खेला जा रहा है. जब से इस टूर्नामेंट का आगाज हुआ है, तब से आए दिन इसे लेकर कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है, जिसके कारण दुनियाभर में इस टूर्नामेंट का मजाक उड़ रहा है.
Ashton Turner

एश्टन टर्नर

PSL: पाकिस्तान में इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खेला जा रहा है. जब से इस टूर्नामेंट का आगाज हुआ है, तब से आए दिन इसे लेकर कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है, जिसके कारण दुनियाभर में इस टूर्नामेंट का मजाक उड़ रहा है. इसी कड़ी में हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्टन टर्नर ने पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन को लेकर नाराजगी जताई है और कहा है कि तकिया-कंबल ढूंढकर यही मैदान में सो जाऊं.

पीएसएल के शेड्यूल से परेशान टर्नर

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एश्टन टर्नर पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मुल्तान सुल्तान की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं. टूर्नामेंट में वह अपनी टीम के लगातार डॉ मैचों से परेशान दिखे. बता दें, मुल्तान की टीम ने पहले 5 अप्रैल को क्वेटा गलेडिएटर्स के खिलाफ मैच खेला. फिर अगले ही दिन बिना कोई गैप के उन्होंने 6 अप्रैल को रावलपिंडी के खिलाफ मैच खेला, जिससे एश्टन काफी परेशान दिखे.

यह भी पढ़ें: DC vs GT: क्या दिल्ली के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे शुभमन गिल? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

एश्टन टर्नर ने क्या कहा?

5 अप्रैल को क्वेटा के खिलाफ मैच के बाद मुल्तान सुल्तान के कप्तान एश्टन टर्नर ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान कहा कि, हमे शायद तकिया-कंबल ढूंढकर यहीं सो जाना चाहिए, क्योंकि दूसरे मैच के लिए वक्त बहुत कम हैं.टर्नर का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूजर्स पाकिस्तान सुपर लीग का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं.

मुल्तान का शानदार प्रदर्शन

लगातार दो मैच खेलने के बावजूद मुल्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की. क्वेटा के खिलाफ मुल्तान की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. वहीं, अगले ही दिन रावलपिंडी के खिलाफ एश्टन टर्नर की टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली.

ज़रूर पढ़ें