Vistaar NEWS

अफगान क्रिकेटर शापूर जादरान की अंतिम यात्रा में फूट-फूटकर रोए राशिद खान, VIDEO

Rashid Khan

राशिद खान

Shapoor Zadran: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को उनके निधन के तीसरे दिन बाद अंतिम विदाई दे दी गई है. काबुल में उनके जनाजे में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों ने वहां पहुंचकर अपने साथी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

शापूर जादरान की अंतिम यात्रा में भावुक हुए राशिद खान

दरअसल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान की अंतिम विदाई की कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने शापूर के जनाजे को कंधा दिया इस दौरान राशिद भावुक नजर आए. सोशल मीडिया पर रशीद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी आंखें नाम नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में पसरा मातम, महज 38 साल की उम्र में अफगान क्रिकेटर शापूर जादरान का हुआ निधन, भारत में हारी जिंदगी की जंग

जनाजे में शामिल हुए कई अफगान खिलाड़ी

शापूर जादरान की अंतिम विदाई में राशिद खान के अलावा अफगानिस्तान क्रिकेट के कई खिलाड़ी शामिल हुए. मोहम्मद नबी, इब्राहिम जादरान सहित कई खिलाड़ी इस जनाजे में शामिल हुए. गुरुवार सुबह काबुल के ईदगाह में जब नमाज के लिए पार्थिव शरीर को लाया गया, तब हजारों फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी, हर कोई अपने हीरो को आखिरी बार देखना चाहता था.

राशिद खान ने नम आंखों से दी विदाई

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 7 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में एक गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया. शापूर की अंतिम यात्रा में स्टार स्पिनर राशिद खान फूट-फूटकर रोते दिखे. बता दें, राशिद शापूर के काफी करीबी दोस्त थे. राशिद के शुरुआती करियर के दौरान सीनियर खिलाड़ी होने के नाते शापूर ने उन्हें काफी सपोर्ट किया.

Exit mobile version