नेपाल के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे प्रिंस यादव, 5 ओवर में 6 रन देकर रचा इतिहास
प्रिंस यादव
Prince Yadav: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया. नेपाल के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में उन्होंने ऐसा कहर बरपाया की विपक्षी टीम के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके. इस मुकाबले में प्रिंस ने 5 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए महज 6 रन दिए. खास बात ये रही कि इस दौरान उन्होंने 5 विकेट भी झटके.
प्रिंस यादव ने 5 ओवर में झटके 5 विकेट
दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडिया ए बनाम नेपाल मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का जबरदस्त कहर देखने को मिला. इस मुकाबले में प्रिंस ने 5 ओवरों में महज 6 रन देकर 5 विकेट झटके. इस दौरान उनकी इकॉनमी 1.20 की रही. लिस्ट ए क्रिकेट में यह प्रिंस का बेस्ट प्रदर्शन है. उन्होंने अपने लिस्ट ए करियर में पहली बार किसी मैच में पांच विकेट झटके हैं.
An incredible performance from Prince Yadav 🔥🔥 India A crush Nepal by 306 runs in the Rising Stars Asia Cup in Doha. https://t.co/NioTOo9Zv7
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 20, 2026
मुकाबले के दौरान प्रिंस यादव ने पहले ही ओवर से स्टंप्स पर अटैक किया. उन्होंने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर दीपक डुमरे को आउट कर भारत ओ पहली सफलता दिलाई. इसी ओवर पर भारतीय गेंदबाज ने बसीर अहमद को बोल्ड किया. इसके बाद आठवें ओवर में प्रिंस ने पवन सर्राफ को बोल्ड कर तीसरी सफलता हासिल की. 10वें ओवर में भारतीय गेंदबाज ने प्रतिस को बोल्ड कर अपना चौथा शिकार बनाया. इसी ओवर में उन्होंने नेपाल के कॅप्टन संदीप लामिछाने को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर अपना पांचवां विकेट लिया.
इसी साल टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
प्रिंस यादव ने इसी साल जून में टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में डेब्यू किया. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपना वनडे डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने 2 विकेट लिए. वहीं, आयरलैंड के खिलाफ प्रिंस ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में प्रिंस के नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज है. वह टी20I करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने वाले तीसरे भारतीय हैं. उनसे पहले सूर्यकुमार यादव और रमनदीप सिंह ये कारनामा कर चुके हैं.



