Vistaar NEWS

RCB vs CSK: बेंगलुरू और चेन्नई की भिड़ंत से पहले, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

RCB vs CSK

आरसीबी बनाम सीएसके

RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला रविवार को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आरसीबी के होम ग्राउंड एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में आरसीबी की टीम अपना विजई रथ बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं, चेन्नई की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में होगी. ऐसे में हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले आइए जानते हैं, दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11 के बारे में…

आरसीबी बनाम चेन्नई हेड टू हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसके चेन्नई का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मैच खेले जा चुके हैं, जसीमें चेन्नई ने 21 और बेंगलुरू ने 13 मैचों में जीत हासिल की हैं. हालांकि हाल के रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें बेंगलुरू का पलड़ा भारी है.पिछले 6 मैचों में से 4 में बेंगलुरू ने जीत दर्ज की हैं, वहीं चेन्नई सिर्फ 2 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई हैं. इस दौरान आरसीबी ने लगातार 3 मैचों में येलो आर्मी को हराया है. वहीं एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़ों पर नजर डाले, तों दोनों टीमों के बीच इस मैदान में अब तक कुल 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने 6 मैचों में जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें: धोनी की सादगी ने फिर जीता दिल, इंजरी के बावजूद ‘अन्ना’ से मदद लेने से किया इनकार, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा और जैकब डफी

सीएसके- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद, राहुल चाहर

Exit mobile version