धोनी की सादगी ने फिर जीता दिल, इंजरी के बावजूद ‘अन्ना’ से मदद लेने से किया इनकार, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
एम एस धोनी
MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जारी है. इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपनी सादगी और आत्मनिर्भरता के कारण चर्चा में आ गए हैं. दरअसल सीएसके के इस दिग्गज खिलाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका व्यवहार फैंस का दिल जीत रहा है.
‘अन्ना’ से मदद लेने से किया इनकार
दरअसल सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो प्रैक्टिस सेशन के दौरान का है, जब माही मैदान पर उतर रहे थे. हाल ही में खबर आई थी कि धोनी पिंडलियों में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं,जिसके चलते टीम का एक सपोर्ट स्टाफ मेंबर उनकी मदद के लिए आगे आया. आमतौर पर ऐसी स्थिति में खिलाड़ी सहायता लेना पसंद करते हैं, लेकिन धोनी ने यहां कुछ अलग ही उदाहरण पेश किया.वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्टाफ मेंबर उनकी मदद करना चाहता है, लेकिन धोनी ने बेहद विनम्रता से मदद लेने से इनकार कर दिया.
When Kodi anna asked for the bag, MS Dhoni said, ‘No, I will bring it.
— Prakash (@definitelynot05) April 1, 2026
MS Dhoni started practicing in the nets 💛 pic.twitter.com/8LoYDGHyWz
चोट के बावजूद उन्होंने अपना काम खुद करना पसंद किया और बिना किसी सहारे के मैदान की ओर बढ़ते नजर आए. उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.धोनी का यह छोटा सा कदम यह दर्शाता है कि वह आज भी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं. उन्होंने अपने पूरे करियर में कई बार यह साबित किया है कि वह सिर्फ एक महान क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक मजबूत और आत्मनिर्भर व्यक्तित्व भी हैं. यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें “कैप्टन कूल” के साथ-साथ एक आदर्श इंसान भी मानते हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: कौन है चेन्नई-पंजाब के मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल, इस क्रिकेटर के साथ हो रही डेटिंग की चर्चा
फैंस कर रहे तारीफ
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस धोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.यह पहली बार नहीं है जब चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीता हो. मैदान के अंदर हो या बाहर, उनका हर छोटा जेस्चर फैंस के लिए खास बन जाता है. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली महानता सिर्फ खेल में नहीं, बल्कि इंसानियत और व्यवहार में भी झलकती है.
कब तक वापसी करेंगे धोनी?
सीएसके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि धोनी इन दिनों पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 हफ्तों से बाहर हो गए हैं. हालांकि धोनी की वापसी को लेकर अब तक संशय बना हुए है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक सीएसके के साथ जुड़ जाएंगे.