RCB vs CSK: चिन्नास्वामी में टिम डेविड का तूफान, लगातार छक्कों से मचाई तबाही
टिम डेविड
RCB vs CSK: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स बीच खेले गए मुकाबले में टिम डेविड ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में डेविड ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 70 रन की नाबाद पारी खेली. बता दें, यह उनका इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा.
टिम डेविड ने खेली तूफानी पारी
चेन्नई के खिलाफ इस मैच में टिम डेविड ने मैदान पर आते ही आक्रामक तेवर दिखाए और शुरू से ही गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.चेन्नई के खिलाफ उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. डेविड की इस तूफ़ानी पारी में 3 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 280 का रहा.
यह भी पढ़ें: SRH vs LSG: ऋषभ पंत ने खोला लखनऊ के जीत का राज, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट
एक ओवर में बटोरे 30 रन
चेन्नई के खिलाफ पहले बल्लेबाज करते हुए बेंगलुरू की टीम ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए. आईपीएल इतिहास में यह आरसीबी का सीएसके के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल हैं. बता दें, जैमी ओवर्टन के ओवर में टिम डेविड ने अकेले ही 30 रन बटोर लिए थे, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे. 19 वें ओवर की आखिरी गेंद ओवर्टन ने शॉर्ट डाली, जिसे डेविड ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया.
🚨🚨30 runs in 1 over from Tim David to Jamie Overton, he is just doing insane hitting rn😭♥️
— Rajiv (@Rajiv1841) April 5, 2026
pic.twitter.com/k46MKxulIN
टिम डेविड आईपीएल करियर
टिम डेविड के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने इस लीग में अब तक कुल 52 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 46 पारियों में उन्होंने 178.20 के स्ट्राइक रेट से 932 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं और इस दौरान उनका हाई-स्कोर नाबाद 70 रन का रहा है. आईपीएल 2025 में उन्होंने 13 मैचों में 187 रन बनाए थे.