SRH vs LSG: ऋषभ पंत ने खोला लखनऊ के जीत का राज, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट
ऋषभ पंत
SRH vs LSG: आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा बयान सामने आया हैं, जिसमें उन्होंने इस जीत का क्रेडिट लखनऊ के गेंदबाजों को दिया है. साथ ही उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी की जमकर तारीफ की है.
ऋषभ पंत ने क्या कहा?
हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में टीम की रणनीति, गेंदबाजों के योगदान और अपनी बल्लेबाजी को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैच को अंत तक ले जाकर जीतना टीम के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है.पंत ने इस दौरान अपने टीम के गेंदबाजों की जमकर तारीफ कि और कहा कि वे ही मैच की नींव तैयार करते हैं, खासकर जब टीम पहले गेंदबाजी करती है. उन्होंने मोहम्मद शमी, आवेश, राठी, और सिद्धार्थ के प्रदर्शन की सराहना की और सभी ने बहुत अच्छा योगदान दिया. खासकर सिद्धार्थ ने आज आकार.
यह भी पढ़ें: SRH vs LSG: लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत ने जड़ी शानदार फिफ्टी
टीम के अंदर बातचीत को लेकर क्या कहा?
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने टीम के अंदर बातचीत को लेकर कहा कि कोई भी मैच परफेक्ट नहीं होता, इसलिए मैनेजमेंट का फोकस लगातार सुधार पर रहता है. उन्होंने कहा कि टीम में आलोचना के साथ-साथ अच्छे प्रदर्शन की सराहना भी जरूरी है. खिलाड़ियों को अपनी तैयारी पर भरोसा रखते हुए सिर्फ योजना को सही तरीके से लागू करने पर ध्यान देना चाहिए.
अपनी बल्लेबाजी को लेकर क्या कहा?
लक्ष्य को लेकर कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि टीम को स्कोर से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद और बेहतर किया जा सकता है. उन्होंने साफ किया कि टीम हर मैच के साथ सीख रही है और लगातार बेहतर बनने की कोशिश कर रही है.अपनी बल्लेबाजी पर पंत ने ज्यादा कुछ कहने से बचते हुए कहा, “अंत भला तो सब भला” उन्होंने यह जरूर जोड़ा कि उन्होंने अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ी और अपना 200% दिया है. उनके मुताबिक, वह अपने प्रदर्शन को लेकर ज्यादा बोलने के बजाय बल्ले से जवाब देना पसंद करते हैं, और यही उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है.