Vistaar NEWS

RCB vs KKR: कोलकाता के सामने बेंगलुरू की मजबूत चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

RCB vs KKR

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

RCB vs KKR: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आज बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच केकेआर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. केकेआर को अगर प्लेऑफ की रेस में बना रहना है, तो उन्हें हर हार में आज का मैच जीतना होगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारें में…

RCB vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमे केकेआर का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 36 मुकाबलों में केकेआर ने 20 और आरसीबी ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है. 2023 से केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ चार बार जीत दर्ज की है और सिर्फ एक बार ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: क्या लखनऊ के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे एमएस धोनी? मैच से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

कैसी होगी पिच

बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. रायपुर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और बाद में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर/रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार/जैकब डफी

कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी

Exit mobile version