क्या लखनऊ के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे एमएस धोनी? मैच से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

MS Dhoni: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. सीएसके के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की मैदान पर वापसी को लेकर उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं.
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. सीएसके के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की मैदान पर वापसी को लेकर उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के लिए टीम के साथ रवाना हो सकते हैं.

क्या लखनऊ के खिलाफ खेलेंगे MS Dhoni?

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन के शुरुआत से ही इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं. हालांकि, क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि एमएस धोनी का टिकट लखनऊ जाने वाले इंडिगो कमर्शियल फ्लाइट में टीम के अन्य 60 लोगों के साथ बुक किया गया है. हालांकि लखनऊ जाना है या नहीं इसपर आखिरी फैसला धोनी का होगा. टीम के साथ धोनी के लखनऊ जाने की खबर सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह लखनऊ के खिलाफ इस मैच में मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में साई सुदर्शन का धमाका, इस सीजन 500 रन पूरे करने वाले बने पहले बल्लेबाज

इंजरी के चलते टीम से चल रहे बाहर

बता दें, सीएसके दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं. पिंडली की चोट के चलते वह इस सीजन के शुरुआत से ही टीम से बाहर चल रहे हैं और अब तक मैदान से दूर रहें. हालांकि अब उनके पूरी तरह फिट होने की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में उनके और सीएसके के फैंस मैदान पर उनकी वापसी की राह देख रहे हैं.

IPL 2026 में CSK का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन की बात करें, तो इस सीजन सीएसके का प्रदर्शन मिला जुला रहा. शुरुआती मुकाबलों में हार झेलने के बाद चेन्नई ने शानदार वापसी की. अब तक खेले गए 11 मैचों में उन्हें 6 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते 12 अंक के साथ वह पॉइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर काबिज है. अब उनके 3 मैच बाकी है. सीएसके को अगर प्लेऑफ में पहुंचना हैं, तो उन्हें हर हाल में अपने 2 मैच जीतने होंगे जिससे वह 16 अंकों तक पहुंच सके.

ज़रूर पढ़ें