Vistaar NEWS

IPL 2025: 13 मई को रायपुर में RCB vs KKR घमासान, दर्शकों के लिए ट्रैफिक गाइडलाइन जारी

RCB vs KKR

रायपुर स्टेडियम

IPL 2025: 13 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आरसीबी और केकेआर के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. इस मैचे को लेकर फैंस में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है. इससे पहले 10 मई को भी इस मैदान पर आरसीबी और मुंबई के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए थे. अब फैंस अपने चहेते खिलाड़ी की खेलते हुए देखने के लिए फिर से मैदान पर जुटेंगे. दर्शकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसलिए ट्रैफिक गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है.

ये रहा ट्रैफिक प्लान

केकेआर ने किया अभ्यास

मुकाबले से पहले KKR की टीम सोमवार शाम रायपुर पहुंची और खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर अभ्यास किया. बल्लेबाजों ने बड़े शॉट खेलने और डेथ ओवरों में तेजी से रन जुटाने की रणनीति पर काम किया, जबकि गेंदबाजों ने यॉर्कर, स्लोअर गेंद और लाइन-लेंथ सुधारने पर फोकस किया. अभ्यास सत्र के दौरान रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया.

RCB की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, जैकब बेथेल/फिल साल्ट, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा (WK), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार।

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल

KKR की संभावित प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (C), अंगकृष रघुवंशी (WK), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

Exit mobile version