RCB vs KKR: बेंगलुरू की बल्लेबाजी या कोलकाता की मिस्ट्री स्पिन? जानें क्यों खास है यह मुकाबला

RCB vs KKR: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आज बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में खेला जाना है. इस मैच में हर किसी की नजरें विराट कोहली और सुनील नरेन पर होगी.
RCB vs KKR

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

RCB vs KKR: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आज बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में खेला जाना है. इस मैच में हर किसी की नजरें विराट कोहली और सुनील नरेन पर होगी. इसी कड़ी में आइए जानते हैं आखिर क्यों खास है बेंगलुरू बनाम कोलकाता का यह मैच…

आमने-सामने होंगे विराट-नरेन

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जानें वाले इस मुकाबले में विराट कोहली और सुनील नरेन आमने-सामने होंगे. पिछले दो मैचों में कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए है. टी20 क्रिकेट में यह दूसरा मौका है जब कोहली लगातार दो बार 0 पर आउट हुए है. लेकिन आंकड़े गवाह है कि ऐसी स्थिति में उन्होंने हमेशा धमाकेदार वापसी की है. केकेआर के खिलाफ किंग कोहली का बल्ला खूब चलता है. पिछली 5 पारियों में उन्होंने 235 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले है. लेकिन इस बार उनके सामने सुनील नरेन की चुनौती होगी, जो टी20 विराट कोहली को 4 बार आउट कर चुकें हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जंग रोमांचक होगी.

यह भी पढ़ें: GT vs SRH: गुजरात के खिलाफ हैदराबाद को लगा डबल झटका, पहले मिली हार फिर कप्तान पैट कमिंस पर BCCI ने ठोका जुर्माना

केकेआर के स्पिनर vs आरसीबी की बल्लेबाजी

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खराब शुरुआत के बावजूद शानदार वापसी की है. खुद कप्तान अजिंक्य रहाणे कई बार बोल चुके हैं कि केकेआर अपने स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत वापसी कर पाई है. वहीं, दूसरी ओर आरसीबी का मिडिल ऑर्डर है जो इस सीजन विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहा है. आरसीबी में मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी कप्तान रजत पाटीदार के कंधों पर है जिन्होंने इस सीजन मिडिल ओवरों में सबसे ज्यादा 225 रन बनाए हैं. ऐसे में आरसीबी बनाम कोलकाता मुकाबला और रोमांचक हो जाता है.

ऑलराउंडर निभाएंगे अहम भूमिका

इस मैच में आरसीबी के ऑलराउंडर कुणाल पंड्या और केकेआर के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन अहम भूमिका निभा सकते हैं. पंड्या ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर अपना प्रभाव छोड़ा है. मुंबई के खिलाफ आरसीबी की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. इस मैच में उन्होंने 46 गेंदों में 5 छक्के की मदद से 73 रनों शानदार पारी खेली थी.

वहीं ग्रीन की बात करें, तो केकेआर के लिए वह अहम योगदान दे रहे हैं. पिछली 5 पारियों में 176 रन बनाए हैं. आरसीबी के खिलाफ वह इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे.

केकेआर के बल्लेबाजों के सामने भुवनेश्वर कुमार की चुनौती

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार सबसे खतरनाक गेंदबाज बनकर उभरे हैं. अब तक खेले गए 11 मैचों की 11 पारियों में उन्होंने 21 विकेट लिए हैं. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों के सामने भुवि बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें