RCB vs SRH: क्या बेंगलुरु और हैदराबाद के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानें 28 मार्च को कैसा रहेगा मौसम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है और 28 मार्च को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह हाई-वोल्टेज मैच बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन मैच से पहले मौसम को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में आइए जानते हैं शनिवार को कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम…
28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम?
शनिवार को होने वाले आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले से पहले मौसम को लेकर हल्की चिंता जरूर बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु में दिन के समय यानी दोपहर में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मैच की तैयारियों पर थोड़ा असर पड़ सकता है. हालांकि राहत की बात यह है कि शाम के समय, जब मैच खेला जाएगा, उस दौरान बारिश की संभावना महज 5 प्रतिशत बताई जा रही है. ऐसे में मुकाबले के पूरी तरह धुलने का खतरा लगभग ना के बराबर है.
यह भी पढ़ें: जब पिच पर आया ‘अनचाहा मेहमान’, पोरेल ने किया कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया हैरान, Video Viral
ओस गिरने की संभावना
मैच के समय भले ही बारिश का खतरा ना के बराबर हो, लेकिन इस मैच में ओस बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है. मार्च के अंत में बेंगलुरू में रात के समय ओस गिरने की काफी संभावना है. गेंद गीली होने की वजह से स्पिनर्स को ग्रिप बनाने में परेशानी होती है, जिसका फायदा विराट कोहली जैसे बल्लेबाज उठा सकते है. रात के मैचों में ओस गिरने के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना ज्यादा आसान हो जाता है, ऐसे में टीमें टॉस जीतकर अक्सर पहले गेंदबाजी का फैसला लेती है.
क्या बल्लेबाजों को मिलेगी मदद
कैसी है चिन्नास्वामी की पिच?
बता दें, चिन्नास्वामी की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. चिन्नास्वामी की पिच सपाट है ऐसे में गेंद बल्ले पर आसानी से आती है.