जब पिच पर आया ‘अनचाहा मेहमान’, पोरेल ने किया कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया हैरान, Video Viral

Abhishek Porel: आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्रैक्टिस कर रही थी. इस दौरान एक कुत्ता मैदान में आ गया. इस कुत्ते को बाहर भगाने के बजाए, पोरेल उसे गोद में उठाकर खेलने लगे.
Abhishek Porel

अभिषेक पोरेल

Abhishek Porel: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक पोरेल चर्चा में आ गए हैं. इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि मैदान पर दिखाई गई उनकी दरियादली है. दरअसल आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्रैक्टिस कर रही थी. इस दौरान एक कुत्ता मैदान में आ गया. इस कुत्ते को बाहर भगाने के बजाए, पोरेल उसे गोद में उठाकर खेलने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

बल्लेबाजी छोड़ कुत्ते साथ खेलने लगे पोरेल

दरअसल हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली मैदान पर एक प्रैक्टिस मैच खेला. इस मैच के दौरान युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक पोरेल बल्लेबाजी कर रहे थे.दूसरे छोर पर उनका साथ देने स्टार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ खड़े थे. इसी दौरान एक कुत्ता पिच के पास अचानक आ पहुंचा. कुत्ते को देखते ही पोरेल ने अपनी बल्लेबाजी छोड़ दी और उस बेजुबान को बड़े ही प्यार से अपनी गोद में उठा लिया और उसके साथ मस्ती करने लगे.

इसके बाद पोरेल इस कुत्ते को बड़े ही प्यार से अपनी गोद में लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ आए. पोरेल का यह अंदाज देखर वहां मौजूद उनके साथी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ मुस्कुराने लगे.दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया पर अभिषेक के इस वीडियो को शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले हार्दिक पंड्या ने वानखेड़े ग्राउंड स्टाफ को बांटे 10- 10 लाख के चेक, जानें क्या है वजह

फ्रेंचाईजी ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने इस घटना का एक क्यूट वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.जिसे यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं.फैंस अभिषेक पोरेल के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें, दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में करेगी.

ज़रूर पढ़ें