Vistaar NEWS

RCB vs SRH: बेंगलुरू ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली की तूफानी फिफ्टी

RCB vs SRH

आरसीबी बनाम एसआरएच

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज हो गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को आरसीबी ने 6 विकेट से जीत लिया है. टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक के बदौलत 15.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 203 रन बना डाले.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आरसीबी- फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और सुयश शर्मा

इम्पैक्ट सब्सीट्यूट- देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर

यह भी पढ़ें: RCB vs SRH: ओपनिंग मैच से पहले बेंगलुरु के ये 5 रिकॉर्ड जानकार उड़ जाएंगे होश, हैदराबाद की बढ़ी टेंशन

एसआरएच-  ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट सब्सीट्यूट- शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन

Kamakhya Reley

आरसीबी ने 6 विकेट से जीता मैच

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी ने 6 विकेट से मैच जीत लिया है.

Kamakhya Reley

विराट कोहली की तूफानी फिफ्टी

आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में विराट कोहली ने 34 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है.

Kamakhya Reley

पाटीदार के बाद जितेश शर्मा आउट

आरसीबी को चौथा झटका जीतेश शर्मा के रूप में लगा. वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

Kamakhya Reley

बेंगलुरू को तीसरा झटका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का तीसरा विकेट गिरा, रजत पाटीदार 31 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

कोहली- पाटीदार ने संभाला मोर्चा

पडिक्कल के आउट होने के बाद विराट कोहली और कप्तान पाटीदार ने मोर्चा संभाला बेंगलुरू का स्कोर 146 पर

Kamakhya Reley

आरसीबी को दूसरा झटका

आरसीबी को दूसरा झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा. वह 26 गेंदों में 61 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

आरसीबी का स्कोर 100 के पार

आरसीबी ने 8.4 ओवर में एक विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

देवदत्त पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी

देवदत्त पडिक्कल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है.

Kamakhya Reley

बेंगलुरू को पहला झटका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को फिल साल्ट के रूप में पहला झटका लगा वह 8 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

हैदराबाद ने 20 ओवर में बनाए 201 रन

हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए. आरसीबी को जीत के लिए 202 रन चाहिए.

Kamakhya Reley

हैदराबाद को आठवां झटका

हैदराबाद का आठवां विकेट गिरा हर्षल पटेल 0 पर आउट.

Kamakhya Reley

हैदराबाद को सातवां झटका

हैदराबाद का सातवां विकेट गिरा हर्ष दुबे 3 रन बनाकर हुए आउट

Kamakhya Reley

हैदरबाद को छठा झटका

हैदराबाद का छठा विकेट गिरा ईशान किशन 80 रन बनाकर हुए आउट

Kamakhya Reley

हैदराबाद को चौथा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, हेनरिक क्लासेन 31 रन बनाकर हुआ आउट.

Kamakhya Reley

ईशान किशन की तूफानी फिफ्टी

आरसीबी के खिलाफ ईशान किशन ने तूफानी फिफ्टी जड़ दी है.

Kamakhya Reley

11 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 90 के पार

सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

9 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 75 के पार

9 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

8 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 70-3

8 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 3 विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

5 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 30 के पार

5 ओवर में हैदराबाद की टीम ने 3 विकेट खोकर 33 रन बनाए

Kamakhya Reley

हैदराबाद को तीसरा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा, नीतीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर हुए आउट

Kamakhya Reley

हैदराबाद को दूसरा झटका

जैकब डफी ने अभिषेक शर्मा के बाद ट्रेविस हेड को किया आउट.

Kamakhya Reley

हैदराबाद को पहला झटका

सनराइजर्स हैदराबाद का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

1 ओवर के बाद स्कोर 7-0

1 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना कोई विकेट गंवाएं 7 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

हैदराबाद के लिए अभिषेक-हेड कर रहे ओपन

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड कर रहे पारी का आगाज

Kamakhya Reley

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा

Kamakhya Reley

आरसीबी की प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और सुयश शर्मा

Kamakhya Reley

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता टॉस

रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.

Kamakhya Reley

ईशान किशन करेंगे कप्तानी

आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन करेंगे.

Kamakhya Reley

काली पट्टी बांधकर उतरेंगे आरसीबी खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाड़ी हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी फैमिली पिछले साल विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में मारे गए 11 लोगों को श्रद्धांजलि देगी.

Kamakhya Reley

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज आज 28 मार्च से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Exit mobile version