RCB vs SRH: ओपनिंग मैच से पहले बेंगलुरु के ये 5 रिकॉर्ड जानकार उड़ जाएंगे होश, हैदराबाद की बढ़ी टेंशन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स
RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज बेहद ही रोमांचक मुकाबले के साथ होने जा रहा है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. इस ओपनिंग मैच से पहले आरसीबी के कुछ रिकॉर्ड चर्चा में हैं, जो हैदराबाद की टेंशन बढ़ा सकते हैं. खास बात यह है कि ये आंकड़े टीम की विस्फोटक बल्लेबाजी की कहानी भी बयां करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास में आरसीबी के पांच सबसे बड़े स्कोर के बारें में…
RCB के 5 सबसे बड़े स्कोर
1. आरसीबी vs पुणे वॉररियर्स
आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सबसे बड़ा स्कोर 263 रन पर 5 विकेट का है, यह स्कोर उन्होंने आईपीएल 2013 के दौरान बेंगलुरू में पुणे वॉररियर्स के खिलाफ बनाया था. इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाज पुणे वॉररियर्स के गेंदबाजों पर हावी रहे.
2. आरसीबी vs सनराइजर्स हैदराबाद
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का 262 रन पर 7 विकेट का स्कोर है, आरसीबी ने यह स्कोर आईपीएल 2024 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाया था. हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद आरसीबी को इस मैच में हैदराबाद के हाथों 25 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में हैदराबाद ने टारगेट का पीछा करते हुए 3 विकेट खोकर 287 रन कूट डाले थे.
3. आरसीबी vs गुजरात लायंस
आईपीएल इतिहास में आरसीबी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर गुजरात लायंस के खिलाफ दर्ज है. आईपीएल 2016 में टीम ने गुजरात लाइंस के खिलाफ 3 विकेट खोकर 248 रन बनाए थे. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत शानदार जीत हासिल की थी.
4. आरसीबी vs पंजाब किंग्स
आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का चौथा सबसे बड़ा स्कोर 7 विकेट पर 241 का है, जो उन्होंने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था.
5. आरसीबी vs मुंबई इंडियंस
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का 235 पर एक विकेट का स्कोर है, जो उन्होंने आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था.
अब आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. ऐसे में आरसीबी के ये आंकड़े हैदराबाद की टेंशन बढ़ा सकते हैं.