Vistaar NEWS

गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में बने भारत के सबसे सफल बल्लेबाज, गिल को छोड़ा पीछे

Rishabh Pant

ऋषभ पंत

Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम ने ऋषभ पंत की 66 रनों की पारी के बदौलत 193 रन बनाए. इसी के साथ पंत ने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है.

WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत

दरअसल भारत-श्रीलंका के बीच जारी गॉल टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 39 और दूसरी पारी में 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसी के साथ वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पंत ने अब तक WTC की 73 पारियों में 2885 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें: SL vs IND: गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, सबसे तेज छक्कों का शतक जड़ने वाले बने पहले भारतीय

गिल को छोड़ा पीछे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पंत ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है. गिल ने अब तक WTC की 75 पारियों में 2867 रन बनाए हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 2716 रन दर्ज हैं. बता दें, रोहित अब रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

पहले टेस्ट में बनाए 105 रन

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कुल 105 रन बनाए. पहली पारी में उन्होंने 62 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए. जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 69 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्को की मदद से 656 रन की पारी खेली और भारत के स्कोर को 193 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

Exit mobile version