Vistaar NEWS

SL vs IND: गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, सबसे तेज छक्कों का शतक जड़ने वाले बने पहले भारतीय

Rishabh Pant

ऋषभ पंत

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. गॉल टेस्ट के चौथे दिन उन्होंने 2 छक्के जड़ते ही टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का शतक पूरा काए लिया है. वह रेड बॉल क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा उन्होंने सबसे तेज छक्कों का शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है. अब तक सिर्फ 4 बल्लेबाज ही टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर पाए हैं.

100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत

भारत ने साल 1932 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. तब से लेकर अब तक 94 साल हो गए हैं और इन सालों में कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस फॉर्मैट में 100 छक्के नहीं लगा पाया था. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 2 छक्के जड़कर यह कारनामा कर दिखाया है. इसी के साथ वह रेड बॉल क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: SL vs IND: DRS ने बचाया विकेट तो राहुल ने पडिक्कल को लगाया गले, फिर किया KISS, VIDEO वायरल

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बने पंत

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋषभ पंत चौथे नंबर पर आ गए हैं. इस फॉर्मैट में उन्होंने अब तक कुल 100 छक्के जड़ दिए हैं. वहीं,रेड बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने करियर में 138 छक्के जड़े हैं. उनके बाद न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम का नाम आता है, जिनके नाम 107 छक्के दर्ज हैं.

जड़े सबसे तेज 100 छक्के

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं. उन्होंने छक्कों का शतक पूरा करने के लिए सबसे कम गेंदों का सामना किया है. पंत ने 4918 गेंदों पर 100 छक्के पूरे किए हैं. जबकि एडम गिलक्रिस्ट को टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने में 6578 गेंदों का सामना करना पड़ा था. वहीं, स्टोक्स ने 9042 गेंदों में 100 छक्कों का आंकड़ा छुआ था. इसके अलावा ब्रेंडन मैकुलम ने 100 टेस्ट छक्के पूरे करने में 9756 गेंदों का सामना किया था.

Exit mobile version