Vistaar NEWS

IPL में होगा बड़ा ट्रेड! ऋषभ पंत की होगी घर वापसी, कुलदीप यादव भी बदलेंगे टीम, रिपोर्ट्स में दावा

Rishabh Pant or Kuldeep Yadav

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 के सीजन खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन आगामी सीजन से पहले खिलाड़ियों के ट्रेड की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. क्रिकबज के मुताबिक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की दिल्ली में घर वापसी होने वाली है. जबकि कुलदीप यादव लखनऊ में शामिल हो सकते हैं.

ऋषभ पंत की होगी घर वापसी!

दरअसल आने वाले दो साल तक दिल्ली कैपिटल्स की कमान पार्थ जिंदल की JSW कंपनी के पास रहने वाली है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ के साथ एक ट्रेड शुरू किया है. जिसके तहत पंत अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे. बता दें, आईपीएल 2025 नीलामी से पहले पंत 9 सीजन तक डीसी का ही हिस्सा थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रेड में पंत दिल्ली में वापस आएंगे और कुलदीप यादव लखनऊ जाएंगे. हालांकि इस ट्रेड को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें: IPL 2027: तारीखों को लेकर BCCI का बड़ा खुलासा, जानें 20वें सीजन में खेले जाएंगे कितने मैच

पंत की सैलरी में होगी कटौती

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर यह ट्रेड होता है, तो पंत की सैलरी में काफी कटौती होगी. पंत के ट्रेड में सबसे बड़ी रुकावट उनकी 27 करोड़ रुपये की सैलरी थी. किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए उन्हें इतनी ज्यादा फीस के साथ टीम में शामिल करना मुमकिन नहीं था. ऐसे में पंत ने अपनी कीमत कम करने के लिए तैयार हो गए हैं.

ट्रेड के बाद पंत को कितनी मिलेगी सैलरी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत की नई फीस उनकी मौजूदा सैलरी के आधे से थोड़ी ज्यादा होगी. सूत्रों के मुताबिक पंत लगभग 15 करोड़ रुपये की फीस में सहमत हो गए हैं. इसके अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदड़ेप यादव की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स में उनकी सैलरी 13.25 करोड़ रुपये ही रहेगी. कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि इस ट्रेड से जुड़े कागज मंजूरी के लिए बीसीसीआई के पास हैं.

Exit mobile version