Vistaar NEWS

न्यूजीलैंड में फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, 4 पारियों में बनाए 30 रन, बनाया करियर का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

rohit

रोहित शर्मा

Rohit Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों कि वनडे सीरीज में भारतीय दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा. सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में रोहित एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए. माउंट माउंगानुई में खेले गए आखिरी मैच में वह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह इस पूरी सीरीज में उनके बल्ले से महज 30 रन ही निकले हैं. इस निराशाजनक प्रदर्शन के साथ रोहित ने अपने वनडे करियर का sआबसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है.

4 पारियों में बनाए सिर्फ 30 रन

टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड दौरा किसी बुरे सपने से काम साबित नहीं हुआ है. पांच मैचों की इस वनडे सीरीज की 4 पारियों में वह महज 30 रन ही बना सके है. पहले मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हुए रोहित ने दूसरे मुकाबले में 23 रनों की पारी खेली. लेकिन, चौथे मुकाबले में वह एक बार फिर डक पर आउट हो गए. पांचवें वनडे में उनके बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन इसमे भी वह 7 रन बनाकर ही चलते बने.

बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

रोहित इस पूरी सीरीज में एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. साथ ही सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने अपने वनडे करियर का सबसे कम बल्लेबाजी औसत दर्ज किया है. इस सीरीज में उनका औसत सिर्फ 7.50 का ही रहा है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर किसी एक वनडे सीरीज में यह बल्लेबाजी औसत रोहित के पूरे इंटरनेशनल करियर में सबसे खराब प्रदर्शन रहा.

रोहित के साथ विराट का भी नहीं चला बल्ला

भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर ना सिर्फ रोहित शर्मा फ्लॉप रहे, बल्कि उनके साथ विराट कोहली का भी बल्ला खामोश रहा है. दोनों खिलाड़ियों के लिए यह दौरा बुरे सपने जैसा ही रहा है. सीरीज के आखिरी मुकाबले में जहां रोहित 7 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, विराट 5 रन बनाकर चलते बने. इस पूरी सीरीज में विराट 4 पारियों में महज 86 रन ही बना सके हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारतीय दिग्गजों के फ्लॉप शो ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है.

Exit mobile version