Vistaar NEWS

जिस दिन किया था इंटरनेशनल डेब्यू, 19 साल बाद उसी तारीख पर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री सम्मान

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार 23 जून को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में भारत का चौथा सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड दिया है. हिटमैन को इसी साल मई में यह सम्मान मिलने वाला था, लेकिन क्रिकेट संबंधी कारणों से वह राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंच पाए थे.

रोहित शर्मा के लिए बेहद खास 23 जून

दरअसल भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि 19 साल पहले इसी दिन उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू किया था. 23 जून 2007 को रोहित ने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल वनडे मैच खेला था. अब उनके डेब्यू के 19 साल बाद ठीक उसी तारीख को उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में गेंदबाजी की नई क्वीन बनीं श्री चरणी, नंबर-1 पर किया कब्जा

पत्नी संग अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे रोहित शर्मा

39 वर्षीय भारतीय पूर्व कप्तान और डिगाज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा प्रोफेशनल और पर्सनल कारणों की वजह से मई में पहले चरण की सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाए थे. अब रोहित मंगलवार 23 जून को अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे हैं. इस सम्मान समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नामी हास्तियां मौजूद रही.

काले सूट में नजर आए रोहित

इस सम्मान समारोह में रोहित शर्मा काले सूट में नजर आए इस दौरान उनकी पत्नी में उनके साथ मौजूद थी. पुरस्कार गृहण करने से पहले भारतीय बल्लेबाज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष हाथ जोड़े. इस दौरान उनकी पत्नी रितिका के चेहरे पर अलग खुशी थी. बता दें, रोहित शर्मा अकेले क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्हें 2026 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इससे पहले मई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

Exit mobile version