Vistaar NEWS

लॉर्ड्स में इतिहास रचने को तैयार रोहित-विराट की जोड़ी, भारतीय क्रिकेट में पहली बार होगा ऐसा

Rohit Sharma-Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली

Rohit-Virat: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है. दोनों टीमों ने इस सीरीज में अब तक 1-1 मैच जीते हैं ऐसे में यह मुकाबला निर्णायक है. इसे जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी. लॉर्ड्स में होने वाले इस मैच में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी साथ मिलकर इतिहास रच सकती है और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.

रोहित-विराट की जोड़ी रचेगी इतिहास

दरअसल रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी लॉर्ड्स के मैदान पर उतरते ही 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन जाएगी. लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच इन दोनों खिलाड़ियों का साथ में 400वां इंटरनेशनल मैच होगा. बता दें, वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ पांच ही ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्होंने साथ में अपने देश के लिए 400 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं.

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, वाशिंगटन सुंदर हुए बाहर, बोर्ड ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

वर्ल्ड क्रिकेट में 400 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाली 5 जोड़ियां

वर्ल्ड क्रिकेट में श्रीलंका के कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धन की इकलौती ऐसी जोड़ी है, जिन्होंने साथ में 550 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वहीं, इस लिस्ट में दूसरा नाम माहेला जयवर्धन और तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी है, जिन्होंने एक साथ 426 इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के लिए खेले हैं. इस लिस्ट में तीसरा नाम श्रीलंकाई जोड़ी कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी है.

दोनों ने साथ में श्रीलंका के लिए 418 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. चौथी जोड़ी सनथ जयसूर्या और मुरलीधरन की है, जिन्होंने साथ में श्रीलंका के लिए 408 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका की जैक कैलिस और मार्क बाउचर की जोड़ी पाचवें नंबर पर है, जिन्होंने 407 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वहीं इस लिस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी का नाम भी जुड़ने वाला हैं, जो भारत के लिए साथ में 400वां मुकाबला खेलने वाले हैं.

भारत के लिए ऐसा करने वाली बनेगी पहली जोड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी लॉर्ड्स पर साथ में 400वां इंटरनेशनल मैच खेलने के साथ ही भारत की पहली ऐसी जोड़ी बन जाएगी, जिसने भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच साथ में खेले हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज था, जिन्होंने साथ में भारत के लिए 391 मैच खेले थे.

Exit mobile version