लॉर्ड्स वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, वाशिंगटन सुंदर हुए बाहर, बोर्ड ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
वाशिंगटन सुंदर
Washington Sundar: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल होकर सीरीज के आखिरी मैच से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.
लॉर्ड्स वनडे से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर
26 वर्षीय भारतीय स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण लॉर्ड्स वनडे से बाहर हो गए हैं. कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी करते समय वह चोटिल हो गए थे.भारत की पारी के दौरान रन लेते समय उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. बीसीसीआई ने मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं.
🚨 Washington Sundar has been ruled out of the third ODI against England due to a hamstring injury
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 18, 2026
He is set to undergo scans and seek specialist opinion to manage his injury
Harsh Dubey has been named his replacement pic.twitter.com/ZMxp6e7Ez8
यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज को साइडलाइन करने पर भड़के आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर और टीम मैनेजमेंट के फैसले पर उठाए सवाल
इस खिलाड़ी को मिला मौका
चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे को टीम में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हर्ष ने अपने डेब्यू मैच में ही 5 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए थे. उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 4 विकेट अपने नाम किए हैं.
लॉर्ड्स वनडे के लिए भारत की अपडेटेड स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिध कृष्ण, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे