Vistaar NEWS

RR vs CSK: गुवाहाटी में राजस्थान की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा, वैभव की तूफानी फिफ्टी

Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स

RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला आज सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर चेन्नई की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और उनकी पूरी टीम 127 रन पर ही सिमट गई. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 12.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 128 रन कूट डाले और 8 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, शिमरोन हेटमायर, नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और बृजेश शर्मा

यह भी पढ़ें: RR vs CSK: राजस्थान के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए चेन्नई के बल्लेबाज, सिर्फ 3 बल्लेबाज ही छू सके दहाई का आंकड़ा

चेन्नई सुपर किंग्स- आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, खालील अहमद, अंशुल कंबोज और मैट हेनरी

Kamakhya Reley

राजस्थान की एकतरफा जीत चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा

Kamakhya Reley

राजस्थान को दूसरा झटका

अंशुल कंबोज ने वैभव सूर्यवंशी के बाद ध्रुव जुरेल को भेजा पवेलियन

Kamakhya Reley

राजस्थान को पहला झटका

राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा वैभव सूर्यवंशी 52 रन बनाकर हुए आउट

Kamakhya Reley

वैभव की तूफानी फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में शानदार फिफ्टी जड़ दी है.

Kamakhya Reley

3 ओवर में राजस्थान का स्कोर 33-0

3 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

राजस्थान की पारी शुरू

राजस्थान रॉयल्स की शानदार शुरुआत पहले ही ओवर में कूट डाले 18 रन

Kamakhya Reley

चेन्नई की टीम 127 रन पर सिमटी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 127 रन पर ऑलआउट हो गई है.

Kamakhya Reley

18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 108-9

18 ओवर में चेन्नई ने 9 विकेट खोकर 108 रन बनाए. ओवर्टन- अंशुल क्रीज पर मौजूद

Kamakhya Reley

17 ओवर पर चेन्नई का स्कोर 99-9

17 ओवर के बाद चेन्नई ने 9 विकेट खोकर 99 रन बनाए.

Kamakhya Reley

चेन्नई को नौवां झटका

चेन्नई का नौवां विकेट गिरा रवि बिश्नोई ने मैट हेनरी का लिया विकेट.

Kamakhya Reley

चेन्नई को आठवां झटका

चेन्नई सुपर किंग्स का आठवां विकेट गिरा, जोफ्रा आर्चर ने नूर अहमद को किया आउट

Kamakhya Reley

चेन्नई को सांतवां झटका

चेन्नई सुपर किंग्स का सांतवां विकेट गिर बृजेश शर्मा ने कार्तिक शर्मा को किया आउट

Kamakhya Reley

चेन्नई को छठा झटका

सरफराज खान के बाद रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे को किया आउट

Kamakhya Reley

चेन्नई को पांचवां झटका

चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा ने सरफराज खान को किया आउट

Kamakhya Reley

चेन्नई को चौथा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स का चौथा विकेट गिरा संदीप शर्मा ने मैथ्यू शॉर्ट को किया आउट.

Kamakhya Reley

4 ओवर में चेन्नई का स्कोर 30-3

4 ओवर के बाद चेन्नई ने तीन विकेट खोकर 30 रन बनाए.

Kamakhya Reley

चेन्नई को तीसरा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा विकेट गिरा आयुष म्हात्रे 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन

Kamakhya Reley

चेन्नई को दूसरा झटका

चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा ऋतुराज गायकवाड़ को जोफ्रा आर्चर ने किया आउट.

Kamakhya Reley

चेन्नई को पहला झटका

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिरा संजू सैमसन 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर हुए आउट

Kamakhya Reley

1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 7-0

1 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 7 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

चेन्नई के लिए ऋतुराज-संजू कर रहे ओपन

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर रहे हैं.

Kamakhya Reley

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11

आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, खालील अहमद, अंशुल कंबोज और मैट हेनरी

Kamakhya Reley

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, शिमरोन हेटमायर, नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और बृजेश शर्मा

Kamakhya Reley

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.

Kamakhya Reley

गुवाहाटी में बारिश

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से पहले गुवाहाटी में बारिश हो रही है, जिसके कारण टॉस में देरी हो सकती है.

Exit mobile version