RR vs CSK: गुवाहाटी में राजस्थान की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा, वैभव की तूफानी फिफ्टी
राजस्थान रॉयल्स
RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला आज सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर चेन्नई की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और उनकी पूरी टीम 127 रन पर ही सिमट गई. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 12.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 128 रन कूट डाले और 8 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया.
🚨 RAJASTHAN ROYALS BEAT CSK BY 8 WICKETS & 48 BALLS SPARES IN THIS IPL 🚨 pic.twitter.com/j3yy2LDYFV
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 30, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, शिमरोन हेटमायर, नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और बृजेश शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स- आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, खालील अहमद, अंशुल कंबोज और मैट हेनरी