Duleep Trophy 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की इस हार के बाद स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. 23 अगस्त से शुरू होने वाली दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम ने उन्हें अपना कप्तान नियुक्त किया है. वहीं, लेफ्ट आर्म ऑलराउंडर शम्स मुलानी को उनका डिप्टी बनाया गया है.
वेस्ट जोन टीम का हुआ ऐलान
दरअसल मुंबई के मुख्य चयनकर्ता राजेश पवार की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सोमवार 20 जुलाई को दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट में
कुल 5 मैच खेले जाएंगे. यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल-2 में वेस्ट जॉन का मुकाबला 23 से 26 अगस्त के बीच नॉर्थ जोन से होगा.
West Zone 15 member Squad for Duleep Trophy :
— Mahination (@Mahiination07) July 20, 2026
Ruturaj Gaikwad (C)
Shams Mulani (VC)
Prithvi Shaw
Harvik Desai (wk)
Shivalik Sharma
Musheer Khan
Sarfaraz Khan
Jaymeet Patel
Urvil Patel (wk)
Siddharth Desai
Tanush Kotian
Shardul Thakur
Atit Seth
Tushar Deshpande
Mukesh Chaudhary pic.twitter.com/RuCPFVtu5l
यह भी पढ़ें: भारत के लिए अगला मैच कब और कहां खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? यहां देखें पूरा शेड्यूल
ऋतुराज गायकवाड़ बने कप्तान
पिछले साल भारतीय स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर वेस्ट जोन की कप्तानी करते नजर आए थे. उनकी कप्तानी में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी. शार्दुल इस बार भी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इस बार टीम की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई हैं. वहीं, पिछले साल मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम में शामिल होने वाले पृथ्वी शॉ को भी वेस्ट जोन टीम में जगह दी गई है. इसके अलावा सरफराज खान और मुशीर खान को भी टीम में शामिल किया गया है.
दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन की 15 सदस्यीय स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), हार्विक देसाई, उर्विल पटेल, जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत शेठ, मुकेश चौधरी, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे.
