भारत के लिए अगला मैच कब और कहां खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? यहां देखें पूरा शेड्यूल
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारत की प्लेइंग 11 में खेलने का मौका दिया गया था. हालांकि वैभव इस मौके को भुना नहीं सके. अब फैंस के मन में एक ही सवाल है कि वैभव टीम इंडिया के लिए गल मैच कब, कहां और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे?
भारत के लिए अगला मैच कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन और लगातार हार झेलने के बाद टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट जिम्बाब्वे दौरा है. भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है.
दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा. इस मैच में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जो एक बार फिर भारत की जर्सी में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा-गौतम गंभीर के बीच हुई तीखी बहस? लॉर्ड्स से वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
कहां होंगे मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की आगामी टी20 सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर को सौंपी हैं. वहीं, उप-कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा निभाते नजर आएंगे. हाल ही में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले 15 वर्षीय युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी इस टीम का हिस्सा हैं.
जिम्बाब्वे दौरे लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह और रकी बिश्नोई