Vistaar NEWS

‘लड़ाई शौक है तो मैदान में आओ, फ‍िर…’,थप्पड़ कांड पर श्रीसंत की भज्जी को खुली चुनौती

S Sreesanth

एस श्रीसंत

S Sreesanth: भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित विवादों में से एक आईपीएल 2008 का ‘थप्पड़ कांड’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने हाल ही में लल्लनटॉप को दिए एक इंटेरव्यू में इस विवाद पर खुलकर बात की और बताया कि इतने साल बीत जाने के बाद भी वह उस घटना को पूरी तरह नहीं भूल पाए हैं.

थप्पड़ कांड पर क्या बोले श्रीसंत?

दरअसल हाल ही में दी लल्लनटॉप को दिए गए एक इंटरव्यू में भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने ‘थप्पड़ कांड’ को लेकर खुलकर बात की. इंटेरव्यू के दौरान स्क्रीन पर भज्जी और श्रीसंत की एक फोटो दिखाई गई जिसमें दोनों बॉक्सिंग किट में नजर आ रहे हैं. तस्वीर देखते ही श्रीसंत कहते हैं, ये कौन है? जिसके बाद वह कहते हैं ‘फॉर्गिव बट नेवर फॉर्गेट’ आगे उन्होंने कहा कि मैं तो रो रहा था. मम्मी-पापा ने कहा क्रिकेट छोड़ दो. इतना कहकर श्रीसंत इमोशनल हो गए. आगे उन्होंने बताया कि मैदान पर हुई उस घटना के बाद भज्जी ड्रेसिंग रूम में भी आए थे, जो किसी को पता भी नहीं.

यह भी पढ़ें: IPL 2027: तारीखों को लेकर BCCI का बड़ा खुलासा, जानें 20वें सीजन में खेले जाएंगे कितने मैच

श्रीसंत ने भज्जी को दी चुनौती

अप्रैल 2026 में भज्जी ने एक रीटेल कंपनी का एड किया था, जिसमें उन्होंने कहा, ठीक से थप्पड़ लगाओ, सब ठीक हो जाता है काइनेटिक एनर्जी. इसको लेकर श्रीसंत कहते हैं, इतना हद तक कौन गिर सकता है? आगे उन्होंने ललित मोदी को धन्यवाद करते हुए कहा, थैंक्स टू ललित मोदी सर पूरी दुनिया ने देखा उसने क्या किया. आगे उन्होंने भज्जी को चुनौती देते हुए कहा कि मैं आपको चुनौती देता हूं भज्जी पा अगर आपको थप्पड़ कांड से इतनी दिक्कत है और आप इतना कमा रहे हो, हमें भी तो कमाने दो. आओ न रिंग में मैं आपका इंतजार कर रहा हूं.

क्या था थप्पड़ कांड?

दरअसल साल 2008 में आईपीएल के पहले ही सीजन में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले में यह विवाद हुआ था. इस मैच के बाद भारतीय पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को भरे मैदान पर थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद श्रीसंत रोते नजर आए थे. इस घटने के बाद बीसीसीआई ने भज्जी पर एक्शन लेते हुए उन्हें पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया था और उनकी मैच फीस भी काट ली गई थी.

Exit mobile version