‘गंभीर हटाओ, धोनी लाओ…’ टीम इंडिया के हेड कोच पर ऑन कैमरा भड़के श्रीसंत, BCCI को दे दी सलाह
एस. श्रीसंत
S. Sreesanth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. हाल ही में लल्लनटॉप को दिए गए इंटेरव्यू में उन्होंने गंभीर को हेड कोच पद से हटाने और महेंद्र सिंह धोनी को सपोर्ट स्टाफ में लाने की बात कही है.
‘गंभीर हटाओ, धोनी लाओ’
हाल ही में लल्लनटॉप को दिए गए इंटेरव्यू में जब श्रीसंत से पूछा गया कि भारतीय टेस्ट टीम पहले जैसा खेल नहीं दिखा पा रही है. विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने भारत के बाहर भी डोमिनेट किया. लेकिन घरेलू मैदान पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ संघर्ष क्यों कर रही है, इस सवाल के पूरा होने से पहले ही श्रीसंत ने कहा कोच कौन थे? इसके अलावा चयन और टीम मैनेजमेंट से जुड़े मुद्दों पर भी उन्होंने गंभीर को जिम्मेदार ठहराया. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा,’कोच बदलों भारतीय टीम को कोच नहीं, मेंटॉर की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: ‘लड़ाई शौक है तो मैदान में आओ, फिर…’,थप्पड़ कांड पर श्रीसंत की भज्जी को खुली चुनौती
खिलाड़ियों का योगदान सबसे अहम
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए श्रीसंत ने कोच की भूमिका पर अपनी राय रखते हुए खिलाड़ियों के योगदान को सबसे अहम बताया. टीम इंडिया की इस सफलता पर श्रीसंत ने कहा,”लोग कहते हैं कि गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को इस साल टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया है, लेकिन मैं ये कहूंगा कि उन्होंने क्या किया. अगर संजू टीम में नहीं होते और उन्होंने परफॉर्म नहीं किया होता. अगर सूर्या ने अच्छी कप्तानी नहीं की होती और तिलक की अहम पारियां नहीं होती तो क्या हम चैंपियन बन पाते?
घरेलू सीरीज में भारत का फ्लॉप शो
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त किया गया था. गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने कई सफलता हासिल की. हालांकि हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. गंभीर के कार्यकाल में भारत को अपनी सरजमीं पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. जिसके चलते उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.