IPL 2026 में संजू सैमसन ने खत्म किया 5 सालों का सूखा, दिल्ली के खिलाफ शतक जड़कर रचा इतिहास
संजू सैमसन
Sanju Samson: चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 52 गेंदों में शतक जड़ दिया है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 56 गेंदों में 115 रन की नाबाद पारी खेली. पिछले तीन मैचों में फ्लॉप रहने के बाद सैमसन ने दमदार वापसी की है. खास बात यह रही कि वह इस सीजन शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस दमदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
पूरे किए 400 छक्के
दिल्ली के खिलाफ इस मैच में संजू सैमसन ने दमदार शतक जड़कर न सिर्फ अपनी टीम को मजबूदी दी, आबल्कि एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस मैच में सैमसन ने टी20 क्रिकेट में अपने 400 छक्के भी पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
यह भी पढ़ें: कौन है अभिषेक शर्मा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल, वायरल पोस्ट से मची हलचल
52 गेंदों में जड़ा शतक
दिल्ली के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने सिर्फ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह उनके आईपीएल करियर का चौथा और सीएसके के लिए पहला शतक है. संजू ने इस मैच में 56 गेंदों में 115 रन की नाबाद पारी खेली, जसीमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल थे. बता दें, सैमसन ने इससे पहले आईपीएल में साल 2021 में पंजाब के खिलाफ शतक जड़ा था. अब करीब 5 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें एक बार फिर शानदार शतक जड़ दिया है.
HUNDRED BY SANJU SAMSON. 💯
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 11, 2026
– 52 ball hundred by Samson. What an innings for CSK. He’s announced his arrival for CSK. pic.twitter.com/A3MbsPPHzx
दर्ज किया सबसे तेज शतक का रिकॉड
संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 52 गेंदों में शतक जड़ा, जो व्यक्तिगत रूप से उनकी सबसे तेज आईपीएल सेंचुरी है. इससे पहले उन्होंने अपने आईपीएल करियर में सबसे तेज शतक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 54 गेंदों में पंजाब के खिलाफ जड़ा था.