कौन है अभिषेक शर्मा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल, वायरल पोस्ट से मची हलचल

Abhishek Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई खास प्रदर्शन...
abhishek sharma

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई खास प्रदर्शन नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. सोशल मीडिया पर उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिससे फैंस के बीच कफी उत्सुकता देखने को मिल रही है.

कौन है अभिषेक की रुमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल?

बता दें, लैला फैसल कश्मीर के मुस्लिम परिवार से आती हैं. वह दिल्ली की एक उभरती हुई फैशन एंटरप्रेन्योर हैं. उन्होंने दिल्ली से ही अपनी पढ़ाई पूरी की और इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए लंदन चली गई. फैशन इंडस्ट्री में वह अपनी अलग पहचान बना रही हैं. वह अपनी मां के साथ एक लग्जरी फैशन ब्रांड भी चलाती हैं, जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जहां वह अपने स्टाइल और लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग के दौरान स्मोकिंग करते नजर आए युजवेंद्र चहल? वायरल वीडियो से मचा बवाल

डेटिंग की अटकलें तेज

दरअसल हाल ही में अभिषेक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की थी, जसीमें वह ब्लैक आउट्फिट में पोज देते नजर आ रहे हैं. अभिषेक के बाद लैला फैसल ने भी कुछ फोटोज पोस्ट की, जिसमें वही बैकग्राउंड नजर आ रहा था, जो अभिषेक की फोटो में था. फैंस ने इन मैचिंग पोस्ट्स को जोड़कर कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसके आलवा लैला को कई बार स्टेडियम में मैच के दौरान स्पॉट किया गया, जिससे इन अफवाहों को और जोर मिला.

ज़रूर पढ़ें