भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, इस टूर्नामेंट से नाम लिया वापस

Sanju Samson: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने केरल क्रिकेट लीग 2026 में न खेलने का फैसला किया है.
Sanju Samson

संजू सैमसन

Sanju Samson: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए हर किसी को हैरान कर दिया है. इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच सैमसन ने केरल क्रिकेट लीग 2026 में न खेलने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू ने यह निर्णय निजी कारणों से लिया है.

KCL 2026 के ऑक्शन में नहीं उतरेंगे संजू सैमसन

केरल क्रिकेट लीग 2026 के लिए पहले कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने संजू सैमसन को अपनी रिटेंशन लिस्ट में शामिल नहीं किया था, अब उन्हें 156 खिलाड़ियों की ऑक्शन लिस्ट में भी शामिल नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विकेटकीपर बल्लेबाज ने खुद ऑक्शन में उतरने से मना कर दिया था. बता दें, पिचले साल कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने सैमसन को 6.80 लाख रुपये में खरीदा था, जिससे वह केरल क्रिकेट लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: चौथे टी20 के लिए बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, संजू सैमसन की वापसी, इन 2 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

KCL के आगामी सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे संजू सैमसन

स्पोर्टस्टार के मुताबिक केरल क्रिकेट लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन नजर माचान ने कहा कि संजू सैमसन ने केरल क्रिकेट लीग के अधिकारी कोच्चि ब्लू टाइगर्स को बताया है कि वो केरल क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन में भाग नहीं लेंगे. ऐसे में कोच्चि ब्लू टाइगर्स द्वारा उन्हें रिलीज करना कोई चौंकाने वाली बट नहीं है.

कब शुरू होगा KCL का नया सीजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन का आगाज 20 अगस्त से होगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल 5 सितंबर को खेला जाएगा. केरल क्रिकेट लीग 2025 में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 5 पारियों में 368 रन बनाए थे.

पिछले कुछ दिनों से सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 3 अंतकहों में वह महज 6 रन ही बना सके हैं. लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 मैच से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया.

ज़रूर पढ़ें