IND vs ENG: चौथे टी20 के लिए बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, संजू सैमसन की वापसी, इन 2 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

Team India: ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में होने वाले इस चौथे टी20 मैच के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव कर सकते हैं. इस मैच में संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है.
Team India

टीम इंडिया

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस सीरीज में 0-2 से पीछे है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ का होगा. ऐसे में इस मैच के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं.

संजू सैमसन की हो सकती है वापसी

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में होने वाले इस चौथे टी20 मैच के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव कर सकते हैं. लगतार खराब फॉर्म से जूझ रहे उप-कप्तान तिलक वर्मा की प्लेइंग 11 से छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हो सकती है. वहीं गेंदबाजी में महंगे साबित हो रहे अक्षर पटेल को भी ड्रॉप किया जा सकता है. उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत की लगातार हार के बाद श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, चौथे टी20 से पहले दी ये सलाह

दो मैचों में बाहर बैठे संजू

वहीं अपने पहले दो इंटरनेशनल मैच में बेखौफ बल्लेबाजी का नमूना पेश करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में बरकरार रखा जा सकता है. हालांकि, सैमसन की वापसी होने पर भारत के बल्लेबाजी क्रम में भी बड़ा फेरबदल नजर आ सकता है. बता दें, संजू ने इस सीरीज का पहला मैच खेला था, लेकिन लगातार फ्लॉप होने के बाद अगले दो मैचों में उन्हें बाहर बैठना पड़ा और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया.

बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है बदलाव

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी से टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को सकते हैं. एक विकल्प तो यह है कि वैभव संजू सैमसन के साथ मिलकर ओपनिंग कर सकते हैं और अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं.

वहीं, दूसरा विकल्प यह है कि अभिषेक और वैभव पारी की शुरुआत कर सकते हैं और ऐसे में संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं.

चौथे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और प्रिंस यादव

ज़रूर पढ़ें