Sara Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई ग्लैमरस फोटोशूट या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो पर उनका तीखा रिएक्शन है. सोशल मीडिया पर सारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उनकी बॉडी शेमिंग करते नजर आ रहे हैं. अब इसपर सारा ने नाराजगी जताई है.
पैपराजी के कमेंट पर भड़की सारा
दरअसल सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मोटा कहा गया. यह वीडियो जैसे ही सारा के सामने आया तो वह भड़क उठी. उन्होंने पैपराजी के अकाउंट से इस वीडियो का स्क्रीनशॉट लिया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें मेंशन करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी. सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पैपराजी की इस हरकत को घिनौना बताया है. बता दें, पैपराजी ने सारा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी भाभी के साथ नजर आ रही हैं.
पैपराजी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि ”मोटी वाली सारा है और बगल वाली उनकी भाभी है.” इसी कमेंट पर सारा भड़क उठी. इसपर जवाब देते हुए सारा ने उस पैपराजी को मेंशन करते हुए कहा,”इस पोस्ट को डिलीट करने से भी तुमने जो किया उसपर पर्दा नहीं डलने वाला. यह तब भी घिनौना रहेगा. इसी के साथ सारा ने पत्रकारिता का पाठ पढ़ाते हुए कहा,”ये कोई जर्नलिज़म नहीं हैं.”
सारा तेंदुलकर कि खूबसूरती ओर फिटनेस का सबको पता है पर सारा तेंदुलकर को बॉडी शेमिंग का comment मिला है जिसपर
— Chaudhary Sanjeev Singh (@Sanjeev33260284) May 21, 2026
सारा तेंदुलकर ने पैपराजी पर नाराजगी जाहिर की।
पैपराजी ने इस वीडियो में कहा है कि
"मोटी वाली सारा है और बगल वाली भाभी है"
सारा इस वायरल वीडियो पर ही भड़की हैं. सारा… pic.twitter.com/zeY1nOKjkx
यह भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के दीवाने हुए पाकिस्तानी दिग्गज, दिया नया नाम, VIDEO वायरल
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव सारा तेंदुलकर
बता दें, सचिन तेंदुलकर की लाड़ली सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फालोइंग हैं और इंस्टा पर उनके 9.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वे सोशल मीडिया पर लगातार अपनी लाइफ से जुड़े छोटे-बड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं.
