IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के दीवाने हुए पाकिस्तानी दिग्गज, दिया नया नाम, VIDEO वायरल
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तलका मचा रहे वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. 15 वर्षीय इस बल्लेबाज ने पहली ही गेंद से गेंदबाजों के धागे खोले हैं. अपनी तूफानी बल्लेबाजी से वैभव ने न सिर्फ भारतीय फैंस और दिग्गजों को प्रभावित किया है बल्कि पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरों को भी अपना दीवाना बना दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट वैभव की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए पाकिस्तानी दिग्गज
दरअसल हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. इस धमाकेदार पारी के बाद चारों ओर वैभव सूर्यवंशी की चर्चा होने लगी और सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड करने लगे. इन सब के बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों खिलाड़ी 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
Pakistanis 🇵🇰 have a nickname for Vaibhav Sooryavanshi: “Babloo” 😭 pic.twitter.com/iSEQhssafr
— Wren (@wrendom) May 20, 2026
यह भी पढ़ें: क्या IPL खेलेगा ये पाकिस्तानी स्टार? ब्रिटेन की नागरिकता से भारत में मिलेगी एंट्री
पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने क्या कहा?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बासित अली मजाकिया अंदाज में वैभव के लिए कहते हैं, बबलू ने आज कॉम्प्लैन पिया हुआ था. ये दो ओवर में फील्डिंग करने आया था. आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए उन्होंने कहा ‘वैभव इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हैं और फील्डिंग से बचते नजर आते हैं’. इसपर तुरंत कामरान उन्हें टोकते हुए कहते हैं, अरे नहीं, वो हर मैच में बतौर इमपैक्ट प्लेयर ही बनकर खेलता है और फील्डिंग में कम नजर आता है. इसके बाद बासित अली कहते है कि वैभव को अपनी फील्डिंग पर ध्यान देना चाहिए. वहीं कामरान मुस्कुराते हुए कहते हैं कि ये मॉर्डन डे क्रिकेट को फॉलो नहीं कर रहा है. हालांकि इस बातचीत के दौरान दोनों पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने मजाकिया अंदाज में वैभव को ‘बबलू’ कहा और उनकी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की.
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाज कर हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. इस सीजन अब तक खेले गए 13 मैचों में उन्होंने 579 रन बना लिए हैं. खास बात यह है कि वैबहव इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस सीजन अब तक उनके बल्ले से 53 छक्के निकले हैं.