Vistaar NEWS

IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs SL Test Series

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज

IND vs SL Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम को अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस आगामी दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. साथ ही इस दौरे का पूरा कार्यक्रम भी सामने आ गया है. दोनों देशों के बीच ये टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त तक खेली जाएगी. बता दें, यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र के अंतर्गत खेली जाएगी.

कब और कहां होंगे मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब पर खेला जाएगा. यह दोनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, बुमराह-जडेजा की वापसी, सारांश जैन को पहली बार मौका

श्रीलंका दौरे पर शुभमन गिल होंगे कप्तान

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान स्टार ओपनर शुभमन गिल के हाथों सौंपी गई है. जबकि केएल राहुल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा टीम में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. वहीं ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. सारांश को चोटिल वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका मिला है.

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्ण, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन

Exit mobile version