Shivam Dube: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे आज 25 जून को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी पत्नी अंजुम खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उनपर खूब प्यार लुटाया है. दुबे की पत्नी ने उनके बेहतरीन करियर में सफलता के लिए अल्लाह से दुआ मांगी. इसके अलावा अपने इस पोस्ट में अंजुम ने कई वीडियो शेयर किए हैं, जो उनकी लाइफ के सबसे बेहतरीन पलों में से एक हैं.
शिवम दुबे के जन्मदिन पर पत्नी से लुटाया प्यार
दरअसल अंजुम खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”हैप्पी बर्थडे माय लव, अल्लाह तुम्हें बहुत-बहुत कामयाबी दे और तुम्हें ज्यादा बुलंदियों पर पहुंचाएं. तुम्हारा करियर अच्छा करे और तुम्हें जिंदगी की सारी खुशियां मिले. अल्लाह तुम्हें हर बुरी नजर से बचाए और हमेशा महफूज रखे.”
यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे आकाश दीप, बारात में जमकर नाचे टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी
खुशहाल जिंदगी की कमाना
अपने पोस्ट में आगे अंजुम ने लिखा, ”अल्लाह सुकून और खुशियों से तुम्हारी ज़िंदगी भर दे. तुम्हारे सभी सपने पूरे हों और तुम्हारी जिंदगी हमेशा प्यार, हंसी और खूबसूरत पलों से भरी रहे. आगे तुम्हारी ज़िंदगी खुशहाल और बरकतों से भरी रहे. अमीन” पत्नी अंजुम के इस खूबसूरत पोस्ट पर शिवम दुबे ने कमेंट किया है.
शिवम दुबे ने किया रिएक्ट
पत्नी अंजुम खान के इस प्यारे पोस्ट पर भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. दुबे ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए पत्नी का धन्यवाद किया है. स्टार ऑलराउंडर दुबे ने कमेंट करते हुए लिखा,”थैंक यू सो मच माय लव अंजुम खान.” बता दें, दुबे इन दिनों आयरलैंड में टीम इंडिया के साथ हैं. वह भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं. इसके बाद वह 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे.
