शादी के बंधन में बंधे आकाश दीप, बारात में जमकर नाचे टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी
आकाश दीप
Akash Deep: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है. आकाश दीप ने बीते दिन 24 जून वाराणसी में अक्षिता राज के साथ शादी रचाई. इस खास मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और कई VIP मेहमान नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे. इस दौरान बारात में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया.
आकाश दीप की बारात में जमकर नाचे टीम इंडिया के खिलाड़ी
आकाश दीप की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी बारात में जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. उनकी बारात में भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और स्टार ऑलराउंडर शाहबाज अहमद भी शामिल हुए. इस दौरान दोनों ही क्रिकेटर्स देसी रंग में रंगे नजर आए. इन दोनों क्रिकेटरों के धमाकेदार डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
Look at Mukesh Kumar and Shahbaz Ahmed's crazy dance during Aakash Deep's wedding. pic.twitter.com/TZlYyYXfZf
— Sonu (@Cricket_live247) June 25, 2026
यह भी पढ़ें: शादी से पहले तिलक सेरेमनी में जमकर झूमे आकाश दीप, भोजपुरी गानों पर डांस VIDEO वायरल
कई नामी हस्तियां हुई शामिल
आकाश दीप और अक्षिता के शादी समारोह में खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुई. इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग में भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिंह भी पहुंचे. वाराणसी में इस शादी समारोह से पहले आकाश दीप के गांव बड्डी (रोहतास) में बीते चार दिनों से शादी के रीति-रिवाज चल रहे थे.
आकाश दीप क्रिकेट करियर
29 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने साल 2024 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. वो टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 28 विकेट झटके. इसके अलावा आकाश दीप एक बार मुकाबले में 10 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल में 14 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10 विकेट झटके हैं.