Vistaar NEWS

IND vs BAN: श्री चरणी ने रचा इतिहास, वूमेंस T20I में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली बनीं पहली भारतीय

Shree Charani

श्री चरणी

Shree Charani: वूमेंस एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय युवा स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने विकेट लेते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर कर लिए हैं. इसी के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. श्री चरणी अब महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम मैचों में 50 विकेट पूरे करने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं.

सबसे तेज पूरे किए 50 विकेट

भारतीय गेंदबाज श्री चरणी ने महज 29 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस तरह वह भारत के लिए सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गईं हैं. इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की लेघ कास्परेक और वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद की बराबरी कर ली है. इन दोनों खिलाड़ियों ने 29-29 मैचों में यह कारनामा किया है.

यह भी पढ़ें: IND W vs BAN: सेमीफाइनल में गरजा शैफाली वर्मा का बल्ला, 160 के स्ट्राइक रेट से कूटे 64 रन

सबसे कम उम्र में 50 लेने वाली भारतीयों में भी शामिल

श्री चरणी ने सिर्फ तेजी से 50 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड ही नहीं अपने नाम किया है, बल्कि वह सबसे कम उम्र में इस उपलब्धि को हासिल करने वाली खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हो गईं हैं. उन्होंने 22 साल और 37 दिन की उम्र में वूमेंस टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे किए हैं. इस मामले में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन टॉप पर हैं, जिन्होंने 20 साल 300 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है. श्री चरणी के अलावा इस लिस्ट में दो और भारतीय गेंदबाजों के नाम शामिल हैं. राधा यादव जिन्होंने 20 साल 334 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं, दीप्ति शर्मा जिन्होंने 22 साल 187 दिन में यह कारनामा किया था.

Exit mobile version