श्री चरणी ने रचा इतिहास, महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय गेंदबाज
श्री चरणी
Shree Charani: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिन श्री चरणी ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुआ इतिहास रच दिया है. उन्होंने टूर्नामेंट के एक ही संस्करण में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है.
श्री चरणी ने रचा इतिहास
भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में भारतीय युवा स्पिनर श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. इस मैच में चरणी ने 2 विकेट झटके, इसी के साथ वह महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा (12) विकेट चटकाने वाली गेंदबाज बन गई हैं. उन्होंने इस मामले में पूनम यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 2020 में 10 विकेट चटकाए थे.
Another feather in the cap for the No. 1⃣ ranked T20I bowler 🪶🫡
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 25, 2026
What a tournament Sree Charani is having! 💙
Updates ▶️ https://t.co/mWgNXcEkp0#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvBAN pic.twitter.com/dtRmLrOaHS
यह भी पढ़ें: IND vs BAN Women’s T20 WC: कई गलतियों के बावजूद भारत की शानदार जीत, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया
तोड़ सकती हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
बता दें, महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा 15 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की एमिलिया केर के नाम दर्ज है, जिन्होंने पिछले एडिशन में ये कारनामा किया था. अब भारतीय स्पिनर श्री चरणी इस रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 4 विकेट दूर है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एडिशन में श्री चरणी अब तक कुल 12 विकेट ले चुकी हैं. भारत को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. इसी मैच में श्री चरणी इस रिकॉर्ड को अपने नाम करना चाहेंगे.
T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्री चरणी का प्रदर्शन
21 वर्षीय भारतीय युवा स्पिनर श्री चरणी इस आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार परदर्शन किया है. इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 4 मैचों में उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट चटका लिए हैं. इसके अलावा लगातार शानदार फॉर्म के चलते चरणी आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं.