Shreyanka Patil: टीम इंडिया की स्टार महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल एक बार फिर अपने डांस मूव्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. श्रेयंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक नया डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फेमस ‘इश्कियाऊं-ढिश्कियाऊं’ गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. श्रेयंका के इस डांस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
रणवीर-दीपिका के गाने पर श्रेयंका पाटिल ने लगाए ठुमके
दरअसल हाल ही में, इंडियन क्रिकेट श्रेयंका पाटिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के फेमस सॉन्ग ‘इश्कियाऊं-ढिश्कियाऊं’ में जबरदस्त डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है. अपने इस डांस वीडियो में श्रेयंका पर्पल कलर की पंजाबी ड्रेस में नजर आ रही हैं. गाने की धुन पर उनके डांस मूव्स काफी शानदार लग रहे हैं.
ANOTHER BANG BY SHREYANKA 🤣🔥 Shreyanka Patil has dropped another banger on Instagram following the viral "Niyat Ayyas Hai" reel, for which she was heavily criticized. – She never misses an opportunity to cook her critics! 😄 https://t.co/FN27nd9bqN
— Mukku (@Cric_Mukku) October 30, 2026
पहले भी कर चुकी है डांस वीडियो शेयर
इससे पहले श्रेयंका पाटिल बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘बबली बदमाश है’ पर अपनी अदाओं के साथ जबरदस्त डांस मूव्स का जलवा बिखेर चुकी हैं. क्रिकेट के मैदान पर अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जलवा बिखेरने वाली श्रेयंका का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया था. उस डांस वीडियो में शॉर्ट स्कर्ट और टॉप पहनने को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था.
ट्रोलर्स को दिया था जवाब
बबली बदमाश है गाने पर डांस वीडियो पर सामने आने के बाद 24 साल की भारतीय क्रिकेटर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. हालांकि बाद में श्रेयंका ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि ट्रोलिंग से भी एक तरह से फायदा ही होता है. उनके मुताबिक, आलोचनाएं हो या तारीफ, दोनों ही उन्हें सुर्खियों में बनाए रखते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि शायद ट्रोलर्स उनसे जलते हैं क्योंकि वह अच्छा कर रही हैं. अब एक बार फिर उन्होंने अपना डांस वीडियो शेयर कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के लिए अपने ही देश के खिलाड़ी से भिड़ गई थी पाकिस्तानी फैन, फिर भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ दिया दिल
