Vistaar NEWS

‘ये फ्लैट पिच नहीं है प्रिंस…’ रणजी में सिर्फ 1 रन पर बोल्ड हुए शुभमन गिल, बुरी तरह हो रहे ट्रोल

SHUBMAN GILL

शुभमन गिल

भारतीय स्टार बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल को इस समय सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से ठीक पहले, रेड-बॉल क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए गिल पंजाब की टीम की तरफ से छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेलने उतरे थे. इस मैच में वह अपनी टीम के लिए एक ही रन बना पाए और आउट हो गए. उन्हें अजय मंडल ने क्लीन बोल्ड कर दिया.

कुछ दिन पहले मारा था दोहरा शतक

हालांकि इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबलें में शुभमन गिल के बल्ले से दोहरा शतक देखने को मिला था. शुभमन गिल ने अपना दूसरा दोहरा शतक बुधवार, 30 सितंबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे मैच में मारा था. मगर रेड बॉल क्रिकेट में वापस आते ही फैंस ने उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी. एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ऐसा बल्लेबाज बताया जो केवल फ्लैट पिचों पर स्कोर करता है और थोड़ी भी पिच कठिन होने पर हथियार डाल देता है.

न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी भारतीय टीम

वहीं एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स किया कि ये फ्लैट पिच नहीं है प्रिंस. गौरतलब है कि भारत की वनडे और टेस्ट टीम बहुत जल्द न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली हैं. शुभमन गिल इन दोनों टीमों की कप्तानी कर रहे होंगे. हालांकि आखिरी 2 वनडे मैचों से गिल बाहर रहेंगे और उनकी जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से वनडे और 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. बेहद महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान गिल ने डोमेस्टिक रेड-बॉल क्रिकेट का रुख करके सराहनीय फैसला लिया है.\

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें: चौथे टी20 में भारत की हार का सबसे बड़ा विलेन कौन? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हो गई गलती

Exit mobile version