‘दामाद और सास-ससुर एक साथ…’, सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी के साथ विंबलडन देखने पहुंचे शुभमन गिल, फैंस ने लिए मजे

Shubman Gill: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल लंदन के प्रतिष्ठित विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में पहुंचे. इस दौरान वह पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि के साथ नजर आए.
Shubman Gill, Anjali or Sachin Tendulkar

शुभमन गिल, अंजलि और सचिन तेंदुलकर

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. 14 जुलाई से शुरू होने वाली इस सीरीज से पहले भारतीय कप्तान लंदन के प्रतिष्ठित विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में पहुंचे. इस दौरान गिल भारतीय पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि के साथ विंबलडन के रॉयल बॉक्स में बैठे नजर आए. टेनिस के खेल का अनांद लेते हुए तीनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी स वायरल हो रही है, जिसपर फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे है.

फैंस ने सचिन-अंजलि को बताया सास-ससुर

दरअसल सोशल मीडिया पर लंबे समय से ऐसी अफवाहे चली आ रही है कि भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं. हालांकि इस बात को लेकर आज तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी. इन्हीं अफवाहों को लेकर लोगों ने सचिन और उनकी पत्नी अंजलि के साथ गिल का सास-ससुर बताया.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पांचवें टी20 मैच की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन की वापसी, जानें कौन होगा बाहर

स्टाइलिश अंदाज में नजर आए गिल

बता दें, विंबलडन में शुभमन गिल ने बेहद स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की. इस दौरान गिल हल्के भूरे रंग का ब्लेजर, नीली शर्ट, टाई और काला चश्मा पहने नजर आए. उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आया. वहीं, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने नेवी ब्लू सूट पहना हुआ था. उनकी पत्नी अंजलि ऑलिव ग्रीन ड्रेस में नजर आई. तीनों की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

तीनों की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’ऐसा लग रहा है जैसे कोई शादी के लिए तैयार है.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा बना लो इसको दमाद सचिन सर. आखिर क्या कमी है लड़के में. एक अन्य यूजर ने लिखा दमाद और सास-ससुर एक साथ. वहीं, यूजर मे लिखा सारा कहां है.

ज़रूर पढ़ें