Vistaar NEWS

GT vs CSK: मैच के बाद शुभमन गिल ने सीएसके का उड़ाया मजाक! सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

Shubman Gill

शुभमन गिल

Shubman Gill: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला बीते दिन गुरुवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को 89 रन से हरा दिया. मैच के बाद सोशल मीडिया पर गिल ने एक फोटो शेयर करते हुए सीएसके फैंस को ट्रोल किया है. गिल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शुभमन गिल का पोस्ट वायरल

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े अंतराल से हराने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने कुछ फोटो शेयर की. इस पोस्ट की पहली फोटो में शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और जॉस बटलर अपने होंठों पर उंगली रखकर शांत रहने का इशारा करते नजर आ रहे हैं. गिल ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा ‘Nandri 2, Yellow lights, blue ending. गिल के इस कैप्शन का मतलब था कि मैच के दौरान पूरा स्टेडियम सीएसके की पीली जर्सी और उनके फैंस से भरा हुआ था, लेकिन इसके बावजूद आखिर में जीत ब्लू की हुई यानी गुजरात टाइटंस की हुई. गिल का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सीएसके के फैंस और यलो आर्मी पर तंज माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: CSK vs GT: 7 साल बाद IPL में दिखा अनोखा नजारा, सीजन में लगातार 5 फिफ्टी मारकर साई सुदर्शन ने रचा इतिहास

मैदान पर आक्रामक दिखे गिल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात बनाम चेन्नई मुकाबले में पूरा स्टेडियम सीएसके के फैंस से भरा हुआ था और मैदान में चारों ओर सीएसके फैंस का शोर सुनाई दे रहा था. चेन्नई की पारी के दौरान शुभमन गिल का एक आक्रामक सेलिब्रेशन कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें, 230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई लगातार विकेट गंवा रही थी, लेकिन इसी बीच शिवम दुबे ने आकार मोर्चा संभाला और 17 गेंदों में 47 रन की पारी खेली. इस दौरान दुबे शानदार लय में नजर आ रहे थे लेकिन तभी कप्तान गिल ने उनका डाइविंग कैच पकड़ लिया और पूरा मैच गुजरात की झोली में डाल दिया. दुबे का कैच लपकने के बाद गिल ने दर्शकों की ओर इशारा करते हुए शांत रहने का इशारा किया और उनका विकेट सेलिब्रेट किया.

Exit mobile version