CSK vs GT: 7 साल बाद IPL में दिखा अनोखा नजारा, सीजन में लगातार 5 फिफ्टी मारकर साई सुदर्शन ने रचा इतिहास

Sai Sudharsan: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात के युवा सलामी बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही इतिहास रच दिया है.
Sai Sudharsan

साई सुदर्शन

Sai Sudharsan: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के स्टार सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का बल्ला आग उगल रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सुदर्शन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी में अर्धशतक जड़ते ही उन्होंने इतिहास रच दिया है.

साई सुदर्शन ने रचा इतिहास

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात के युवा सलामी बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही इतिहास रच दिया है. वह अब आईपीएल 2026 में लगातार पांच अर्धशतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसी के साथ आईपीएल में यह कारनामा पूरे 7 साल बाद देखने को मिला है. सुदर्शन से पहले यह कारनामा साल 2019 में डेविड वॉर्नर ने किया था. इससे पहले साल 2018 में जॉस बटलर और 2012 में वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल में लगातार पांच फिफ्टी जड़ने का कमाल कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: CSK vs GT: लाइव मैच में चेन्नई को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर मैदान से बाहर गए संजू सैमसन

साई सुदर्शन ने खेली तूफानी पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में 24 वर्षीय सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस दौरान सुदर्शन ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.49 का रहा.

हर सीजन में गरजता है सुदर्शन का बल्ला

आईपीएल में इस युवा बल्लेबाज को रनों की बरसात करने की आदत सी हो गई है. वह लगभग हर आईपीएल सीजन में खूब रन बनाते हैं. आईपीएल 2024 में उन्होंने 527 रन ठोके थे. इसके बाद आईपीएल 2025 में उन्होंने 759 रन कूटे. आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए मुकाबलों में सुदर्शन ने 638 रन बना लिए हैं. इस सीजन उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं.