Sikandar Raza: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार झेलने के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होगा. तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय टीम को बड़ी चुनौती दी है. रजा ने आगामी टी20 सीरीज में भारत को एकतरफा प्रबल दावेदार मानने से इनकार किया है.
सिकंदर रजा की भारत को चुनौती
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है. इस सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के टी20 कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज जीतने का दावा किया है. रजा ने कहा,’दोनों ही टीमों के पास ये सीरीज जीतने का बराबर मौका है. यह सीरीज बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाली होगी. रजा का कहना है कि भारतीय टीम में बदलाव हो रहा है और जिम्बाब्वे में भी थोड़ा बहुत कुछ ऐसा ही है. ऐसे में ये सीरीज एकतरफा नहीं होगी.’
Another exciting challenge awaits Team India! 🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 21, 2026
Zimbabwe skipper Sikandar Raza is excited for the upcoming series against India and believes fans are in for an entertaining contest! 👊🔥#ZIMvIND pic.twitter.com/6iyXDzZbLn
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया का ‘डेब्यू हब’ बना जिम्बाब्वे, 22 भारतीय खिलाड़ियों ने यहीं खेला अपना पहला T20I मैच
दोनों टीमों का मौजूदा प्रदर्शन
भारत और जिम्बाब्वे के मौजूदा फॉर्म की बात करें तो टीम इंडिया इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रही हैं. हाल ही में उसे बैक टू बैक सीरीज गंवानी पड़ी है. वहीं, जिम्बाब्वे की बात करें तो उनकी टीम इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रही है. हाल ही में जिम्बाब्वे ने अपने घर पर बांग्लादेश को टेस्ट और वनडे सीरीज में हराया है. इसी साल फरवरी में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन किया था. उसने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था.
भारत-जिम्बाब्वे में किसका पलड़ा भारी?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टी20 मैचों में साफ तौर पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. भारतीय टीम अब तक जिम्बाब्वे से एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. जिम्बाब्वे में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 9 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. जबकि 3 मैचों में जिम्बाब्वे को जीत मिली.
