Vistaar NEWS

SL VS IND LIVE: जीत से 4 विकेट दूर भारत, बैकफुट पर श्रीलंका, स्कोर 180 के पार

SL vs IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL vs IND Live: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में भारतीय टीम 193 रनों पर ऑलआउट हो गई. वहीं, दूसरी पारी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. मेजबान टीम ने अब तक अपने 4 विकेट खो दिए हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा

श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Kamakhya Reley

श्रीलंका को छठा झटका

श्रीलंका का छठा विकेट गिरा निरोशन डिकवेला 10 रन बनाकर तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण की गेंद पर आउट हो गए हैं. जबकि सोनल दिनुशा 54 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को पांचवां झटका

श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा कप्तान धनंजय डी सिल्वा 151 गेंदों में 59 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए हैं. जडेजा ने उन्हें मानव सुथार के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

आखिरी दिन का खेल शुरू

भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट मैच में आखिरी दिन का खेल शुरू हो गया है. मेजबान टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं. कप्तान धनंजय डी सिल्वा 40 और सोनल दिनुशा 32 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Exit mobile version