SL VS IND 1st Test: मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

SL vs IND 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है.
SL vs IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL vs IND 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. भारत की इस जीत के हीरो स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार रहे, जिन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके. पहली पारी में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रनों पर ही ढेर हो गई. इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 193 रन बनाए श्रीलंका के सामने 372 रनों का टारगेट रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा

श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

ज़रूर पढ़ें