Vistaar NEWS

SL vs IND 1st Test: गॉल टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच बने देवदत्त पडिक्कल, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

Devdutt Padikkal

देवदत्त पडिक्कल

Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. टीम इंडिया की इस जीत के हीरो युवा स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल रहे, जिन्होंने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इस दमदार प्रदर्शन के लिए पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. ऐसे में हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर कितनी प्राइज मनी मिली है? आइए जानते हैं…

देवदत्त पडिक्कल को मिली कितनी प्राइज मनी?

दरअसल गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की और 211 रन जोड़े. पहली पारी में उन्होंने ने 167 रन बनाए. जबकि दूसरी पारी में वह 44 रनों पर ही आउट हो गए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बता दें, देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर 2 हजार अमेरिकी डॉलर प्राइज मनी के रूप में मिले हैं. यानी भारतीय रकम के अनुसार उन्हें लगभग एक लाख 92 हजार रुपये की रकम मिली है.

यह भी पढ़ें: SL vs IND 1st Test: यशस्वी जायसवाल ने निरोशन डिकवेला को दिया IPL का लालच, अगली ही गेंद पर हुए आउट, जानें पूरा मामला

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद क्या बोले देवदत्त पडिक्कल?

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद देवदत्त पडिक्कल से उनके लगातार चुनौतीपूर्ण टेस्ट वेन्यू को लेकर सवाल किया गया. इसपर उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर से लेकर अब तक के सफर को याद किया और कहा कि उनके करियर में ऐसी कई चीजें हुई हैं. उन्होंने धर्मशाला में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की, फिर पर्थ में टेस्ट खेला और अब गॉल में. लेकिन वह इससे बेहतर और कुछ नहीं मांग सकते थे. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पडिक्कल ने कहा कि टीम ने पूरे मुकाबले में शानदार क्रिकेट खेला और वह इस जीत से बेहद खुश हैं.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत की जीत की नींव रख दी थी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए, जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 284 रनों पर ही सिमट गई. इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में मेजबान टीम 206 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत ने 165 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Exit mobile version