Vistaar NEWS

SL VS IND 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका को लगे शुरुआती झटके, स्कोर 8-2

SL VS IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL VS IND 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 503 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी है. दूसरे दिन भारत के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत के स्कोर को 500 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. टीम इंडिया के लिए पहली पारी में जुरेल ने शानदार प्रदर्शन किया और 115 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए. जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका दो विकेट खोकर महज 8 रन ही बना सकी है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका- लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, प्रभाथ जयसूर्या, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Kamakhya Reley

दूसरे दिन का खेल खत्म

कोलंबो टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. पहली पारी में भारतीय टीम ने 503 रनों पर अपनी पारी घोषित की. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 रन के स्कोर पर ही अपने 2 विकेट खो दिया हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को पहला झटका

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा लाहिरु उदारा 1 रन बनाकर प्रसिध कृष्ण की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद प्रभाथ जयसूर्या बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत ने 503-9 पर घोषित की पारी

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 503 रनों पर पहली पारी घोषित कर दी है. दूसरे दिन टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल ने शानदार परदर्शन किया और 115 रन की नाबाद पारी खेली.

Kamakhya Reley

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक

ध्रुव जुरेल ने 171 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. वह श्रीलंका में भारत के लिए नंबर 7 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, उनसे पहले हार्दिक पंड्या ने 2017 में पल्लेकेले में 108 रन की पारी खेली थी.

Kamakhya Reley

कोलंबो में बारिश रुक गई है और मैदान से कोवर्स हटाए जा रहे हैं. खेल शाम 4:35 बजे फिर से शुरू होगा और लाइट और मौसम ठीक रहने पर शाम 6 बजे तक चलेगा.

Kamakhya Reley

बारिश के कारण मैच रोका गया है. 131.2 ओवर के बाद भारत ने आठ विकेट खोकर 475 रन बना लिए हैं. ध्रुव जुरेल शतक जड़ने से बस 5 रन दूर हैं.

Kamakhya Reley

भारत को सातवां झटका

भारत का सातवां विकेट गिरा ऋषभ पंत 89 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद मानव सुथार बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

ऋषभ पंत ने जड़ी फिफ्टी

ऋषभ पंत ने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. यह टेस्ट क्रिकेट में उनकी 21वीं फिफ्टी है. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 97 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है.

Kamakhya Reley

99 ओवर के बाद भारत का स्कोर 364-6

99 ओवर के बाद भारत ने 6 विकेट खोकर 364 रन बना लिए हैं. ध्रुव जुरेल 36 और ऋषभ पंत 31 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे हैं. मैच के पहले दिन वह महज 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.

Kamakhya Reley

दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. दूसरे दिन की शुरुआत में ही भारत को बड़ा झटका लगा है. मुकाबले में डेब्यू कर रहे सारांश जैन महज 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Exit mobile version