SL VS IND 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका को लगे शुरुआती झटके, स्कोर 8-2

SL VS IND 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 503 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी है.
SL VS IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL VS IND 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 503 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी है. दूसरे दिन भारत के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत के स्कोर को 500 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. टीम इंडिया के लिए पहली पारी में जुरेल ने शानदार प्रदर्शन किया और 115 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए. जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका दो विकेट खोकर महज 8 रन ही बना सकी है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका- लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, प्रभाथ जयसूर्या, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

ज़रूर पढ़ें